कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए मंगलवार रात 8 बजे पीएम मोदी ने देश में दुनिया के सबसे बड़े लॉकडाउन कर दी है। अब रात 12 बजे से 15 अप्रैल तक 21 दिन के लिए देश में कंप्लीट लॉकडाउन रहेगा। अपने 29 मिनट के इस संबोधन में उन्होंने कहा- ‘हिंदुस्तान को बचाने के लिए आज रात 12 बजे से देश में पूरी तरह लॉकडाउन होगा। यह जनता कर्फ्यू से ज्यादा सख्त होगा। यह 21 दिन का होगा। बाहर निकलना क्या होता है, यह 21 दिन के लिए भूल जाइए।
15 अप्रैल तक दुनिया के सबसे बड़े लॉकडाउन पर लोग कह रहे - प्रतिज्ञा करते हैं, घर से बाहर नहीं निकलेंगे